नई दिल्ली । बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ ने कोविड से ठीक होने के बाद पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। कटरीना को 6 अप्रैल को कोरोना हुआ था। वह घर में क्वारंटाइन हैं। अब उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर की है। बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस कटरीना कैफ व्हाइट कलर की टी-शर्ट में नजर आ रही हैं। कुछ ही घंटों में उनकी इन तस्वीरों को साढ़े लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। साथी ही इन तस्वीरों पर फेमस डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने एक हार्ट की इमोजी कमेंट की है। तो वहीं बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्ट करण जौहर ने फोटोज पर कमेंट कर लिखा, ‘बहुत सुंदर।’ कटरीना ने पोस्ट पर लिखा है कि उन्होंने लिखा, ‘मेरा कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। मैंने खुद को अलग कर लिया है और होम क्वारंटाइन में हूं। मैं अपने डॉक्टरों की सलाह के अनुसार सभी सुरक्षित प्रोटोकॉल का पालन कर रही हूं। जो भी लोग मुझे से मिले थे या संपर्क में आए थे। वो अपना कोविड टेस्ट जरूर करा लें। कृपया सुरक्षित रहें और ध्यान रखें।’ हीं उनके वर्कफ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही हॉरर कॉमेटी फिल्म ‘फोन भूत’ में नजर आने वाली हैं।



