155 Views

ऑस्ट्रेलिया में बाढ़ ने 100 साल का रिकॉर्ड तोड़ा, हजारों बेघर हुए

सिड़नी: ऑस्ट्रेलिया में बाढ़ ने कहर बरपा रखा है। पिछले सौ सालों में इसे सबसे भयानक बाढ़ माना जा रहा है। ऑस्ट्रेलियाई अधिकारी सिडनी के पश्चिम में बाढ़ प्रभावित उपनगरों से हजारों और लोगों को निकालने की बात कह रहे हैं। मौसम विभाग चेतावनी दे रहा है कि यहां पर भारी बारिश हो सकती है। असल में ऑस्ट्रेलिया के सबसे अधिक आबादी वाले न्यू साउथ वेल्स में पिछले तीन दिनों में बेमौसम बारिश हो रही है। इसी बारिश के कारण बाढ़ के हालात पैदा हुए हैं। बाढ़ का पानी दर्जनों कस्बों तक पहुंच चुका है, जिसके चलते यहां पर लोगों को घर से बाहर निकाला गया है। अधिकारियों ने बताया कि ऐसी आपदा करीब 100 साल में पहली बार आई है। देश के कई स्थानों से लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानो पर पहुंचाने के आदेश दिए गए हैं। साथ ही स्थानीय अधिकारी लोगों से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में नहीं जाने के लिए कहा गया है। अधिकारियों का कहना है कि बड़ी संख्या में यहां घरों को नुकसान पहुंचा है। कई सड़कों को बंद करना पड़ा है। वहीं स्‍कूल भी बंद किए गए हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top