मुम्बई। इसमें कोई शक नहीं है कि फिल्मी ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ बॉलिवुड ऐक्टरर अनिल कपूर के करियर की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है। 2009 में फिल्म् को ऑस्क्र में 10 नॉमिनेशन्सप मिले थे जिसमें से इसने 8 ट्रोफियां जीती थीं। डायरेक्टसर डैनी बॉयल की इस फिल्म् में अनिल का अहम रोल था। उन्हों ने गेम शो होस्ट की भूमिका अदा की थी। हाल ही में ऐक्ट र ने बताया कि उन्हें वह दिन याद है जब ऑस्क र सेरेमनी से पहले उनकी पत्नीम ने उन्हें काफी डांटा था। अनिल के मुताबिक, ‘फैमिली के लिए ऑस्कंर महत्वि नहीं रखता। ऑस्करर की एक रात पहले मैं और मेरी पत्नी सोनम के बारे में बात कर रहे थे। मैंने कहा कि मुझे अब सोने दो और पत्नीं ने कहा कि ऑस्कतर छोड़ो, पहले मुझे सुनो।’ अनिल ने आगे कहा, ‘तब भी मेरी प्राथमिकता मेरा परिवार था। ऑस्क र सेरेमनी से एक रात पहले सुनीता से काफी बहस हुई थी।’ बता दें, यह बातें अनिल ने एक खास समारोह में कहीं। इस प्रोग्राम को इस आइकॉनिक जीत के 10 साल पूरा होने पर ऑर्गनाइज किया गया था। प्रोग्राम में गुलजार और ए आर रहमान समेत कई बड़े नाम मौजूद थे।



