187 Views

एलन मस्‍क बना रहेक ऐसी बैटरी, जो 20 हजार घरों को करेगी रोशन

वाशिंगटन: एलन मस्क की कंपनी टेस्ला एक ऐसी विशाल बैट्री का निर्माण कर रही है, अमेरिका को बिजली संकट से उबार सकती है। इस बैट्री को टेक्सास के पावर ग्रिड में प्लग करने की तैयारी की जा रही है। संकट में इससे 20 हजार घरों को बिजली इससे सकेगी। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट मीडिया में सामने आ रही है, इसके अनुसार टेस्ला की सहायक कंपनी गैम्बिट एनर्जी स्टोरेज टेक्सास के ब्रेज़ोरिया काउंटी में एक बैट्री एनर्जी स्टोरेज प्रॉजक्ट को विकसित कर रही है। यह कंपनी टेस्का की इलेक्ट्रिक कारों के लिए भी बैट्री का निर्माण करती है। इस प्रणाली को टेक्सास के स्टेट पावर ग्रिड ऑपरेटर इलेक्ट्रिक रिलायबिलिटी काउंसिल ऑफ टेक्सास में रजिस्टर भी करवाया गया है।शुरुआत में इस प्रॉजक्ट के जरिए 100 मेगावाट की बिजली को स्टोर किया जाएगा। माना जा रहा है कि पिछले महीने अमेरिका के टेक्सास में हुए भीषण बिजली संकट को देखते हुए यह काम शुरू किया जा रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top