169 Views

एलन मस्‍क के एक ट्वीट से बिटकॉइन की कीमत धड़ाम

दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्‍यक्ति कहे जाने वाले और टेस्ला कंपनी के सीईओ एलन मस्क के एक ट्वीट ने बिटकॉइन की कीमत धड़ाम कर दी। उन्‍होंने क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन में 1.5 अरब डॉलर का निवेश किया था। इसके बाद ही बिटकॉइन की कीमत तेजी से बढ़ने लगी थी।
एलन मस्क ने अब एक चिंता जताते हुए ट्वीट किया कि बिटकॉइन की कीमत कुछ ज्यादा ही तेजी से बढ़ रही है। इसका असर देखिए की कुछ ही समय में न्यूयॉर्क में बिटकॉइन की कीमत 8000 डॉलर तक घट गई जो करीब 17 प्रतिशत है। कुछ समय बाद इसमें कुछ सुधार नजर अया और यह 52 हजार डॉलर के ऊपर पहुंच गई। उधर बिटकॉइन को लेकर संस्थागत निवेशकों का कहना है कि बिटकॉइन सोने और डॉलर से बेहतर विकल्प है। अब यदि इसके उतार चढ़ाव पर नजर डालें तो इस महीने बिटकॉइन की कीमत में 60 प्रतिशत से ज्‍यादा उछली हैं। अक्टूबर से बिटकॉइन फंड्स में काफी पैसा निवेश हुआ है जबकि निवेशकों ने सोने से दूरी बनाई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top