185 Views

एंटीलिया केस: सचिन वझे कई लग्जरी कारों का मालिक, मनसुख और वझे की हुई थी मुलाकात

मुंबई- एंटीलिया के बाहर से बरामद विस्‍फोटक जिलेटिन से भरी स्कॉर्पियो मामले में गिरफ्तार असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर सचिन वझे को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। एनआईए ने खुलासा किया है कि सचिन वझे के पास कई लग्‍जरी कारें थी। इनमें दो मर्सिडीज और एक प्राडो कार बताई जा रही है, जिन्‍हें एनआईए ने जब्त किया है। दिल्ली से फॉरेंसिक एक्सपर्ट की एक टीम गुरुवार को एनआईए ऑफिस पहुंची थी। ये टीमें इन कारों की जांच करेगी। वझे की पहली कार 16 मार्च को जेजे स्कूल ऑफ आर्ट के पास बीएमसी पार्किंग में मिली थी, वहां के गार्ड ने एनआईए को बताया है कि यह कार कई बार यहां खड़ी की गई है। अब बात केस की करें कि किस तरह इनका केस से कनेक्‍शन है तो बता दें जब्त प्राडो का कनेक्शन शिवसेना नेता विजय कुमार भोसले से होने का मामला प्रकाश में आ रहा है। वे 2014 में शिवसेना के टिकट पर गुहागर विधानसभा से चुनाव लड़ चुके हैं। उन्हें एनसीपी के भास्कर जाधव ने हराया था। हालांकि भास्कर 2019 में शिवसेना में शामिल हो गए थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top