तेल अवीव: इजरायल के चुनाव में ‘राम’ नाम को जोर दिखाई दे रहा है। आप चौकिंग मत, ये एक इस्लामिक पार्टी का नाम है। चुनाव में कांटे की टक्कर के बीच राम नाम की एक इस्लामिक पार्टी किंगमेकर बनकर सामने आई है। इस चुनाव में बेंजामिन नेतन्याहू को बहुमत हासिल करने के लिए 61 सीटों की जरूरत होना बताया जा रहा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यूनाइटेड अरब लिस्ट को हिब्रू में राम कहा जाता है। उधर इजरायल की संसद में कुल 120 सीटें हैं। गुरुवार सुबह तक 90 प्रतिशत वोटों की गिनती हो चुकी है और नेतन्याहू की पार्टी लिकुड और उसके सहयोगी दलों को 59 सीटें मिलती हुई दिख रही हैं। इस बार के चुनाव में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के गठबंधन और विरोध पार्टी के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। नेतन्याहू की पार्टी को जहां 59 सीट मिलती दिखाई दे रही है तो वहीं विरोध पार्टी को 56 सीटें मिलती दिख रहीं हैं। ऐसे में इजरायल की राम पार्टी पर दोनों बड़ी पार्टियों की नजर है।



