बेंगलुरु: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) में बड़़ा परिवर्तन हुआ है। शुक्रवार को हुई संघ की निर्णय लेने वाली सर्वोच्च इकाई अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक में दत्तात्रेय होसबोले को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का सरकार्यवाह चुना लिया गया। अब तक भैय्याजी जोशी के पास यह जिम्मेदारी थी। 73 वर्षीय जोशी तीन-तीन वर्षों के लिए चार बार सरकार्यवाह रह चुके हैं, वहीं होसबोले 2009 से संघ के सह सरकार्यवाह थेेे। चुनाव अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा (एबीपीएस) की दो दिवसीय वार्षिक बैठक में हुआ जो संघ की सर्वोच्च नीति निर्णायक इकाई है। इस संबंध में आरएसएस ने ट्वीट किया कर यह जानकारी दी है।



