178 Views

आमिर खान ने सोशल मीडिया को कहा अलविदा, जानिए क्‍या है कारण

मुंबई- आमिर खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर , इंस्टाग्राम और फेसबुक बंद कर दिया है या कहिए इनको अलविदा कह दिया है। हालांकि ऐसा क्‍यों किया इसका जबाव किसी के पास नहीं है। अब नजर डालते हैं आमिर खान ने क्‍या कहकर सोशल मीडिया छोड़ दिया। आमिर खान ने इंस्टाग्राम पर बयान जारी करते हुए लिखा, ‘दोस्तों, मेरे जन्मदिन पर इतने प्यार और इतनी गर्मजोशी के लिए आपका दिल से शुक्रिया। मेरा दिल भर आया है। दूसरी खबर ये है, कि ये मेरा सोशल मीडिया पर आखिरी पोस्ट होगा। हालांकि मैं इस माध्यम पर वैसे भी ज्यादा एक्टिव नहीं हूं, तो मैंने इनसे दूर होने का फैसला कर लिया है। हम वैसे ही बातचीत करेंगे जैसे पहले करते थे।’

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top