155 Views

आईपीएल 2021 से पहले क्‍या धोनी बन गए मोंक, हम बताएंगे सच्‍चाई

भारत: आईपीएल 2021 से पहले धोनी के एक साधु के रूप में तस्‍वीर वायरल हो रही है, जिसने आईपीएल प्रेमी और क्रिकेट से लगाव रखने वालों के बीच खलबली मचा दी है। असल में चेन्नई सुपरकिंग्स ही एकमात्र टीम है, जो 14वें सीजन की तैयारियां अपने कप्‍तान के साथ कर रही हैं। इस बार इस टीम से लोगों को खासी उम्‍मीद भी है। ऐसे में महेंद्र सिंह धोनी की एक साधु की पोशाक में तस्वीर वायरल हो रही है। धोनी इसमें बौद्ध भिक्षु जैसे दिख रहे हैं। स्टार स्पोर्ट्स के आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से शेयर की गई फोटो में सिर मुंडवाए धोनी बौद्ध भिक्षुओं की पोशाक में किसी जंगल में बैठे दिख रहे हैं।
अब सोशल मीडिया पर भी प्रतिक्रिया अलग अलग आ रही है। कुछ लोग कर रहे हैं कि धोनी ने सांसारिक मोह माया से संन्‍यास ले लिया। हालांकि अभी तक इसकी सच्‍चाई सामने नहीं आई है कि ऐसा फोटोशूट क्‍यो कराया, लेकिन माना यह जा रहा है कि यह किसी विज्ञापन के लिए हो सकती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top