आइसलैंड में हजारों भूंकप के बाद ज्वालामुखी में विस्फोट हो गया है। लगभग 800 साल बाद इस ज्वालामुखी से भारी मात्रा में लावा निकल रहा है। इस पहाड़ से लावा की छोटी छोटी नदी बहती नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर इस ज्वालामुखी की वीडियो खूब वायरल हो रही है। इसे देखकर मानों ऐसा लग रहा है जैसे ज्वालामुखी का ग्लेशियर है। ड्रोन के जरिए इसकी वीडियोग्रफी कराई गई है। वहीं इस दुर्लभ घटना के बाद दुनियाभर के लोग इसे देखने पहुंच रहे हैं। इसकी फोटोग्राफी कर रहे हैं। अब अगर इस ज्वालामुखी की बात की जाए तो यह करीब 800 साल से शांत था और अब फिर से सक्रिय हो गया है। राजधानी रेक्यावीक के दक्षिणपश्चिम में स्थित रेक्येनीस पेनिनसुला में यह ज्वालामुखी फटा है। मौसम विभाग ने बताया कि शुक्रवार रात 8:45 बजे ज्वालामुखी फट गया। यह ज्वालामुखी 800 साल से शांत था लेकिन अब इसके फटने से दो ओर लावा बह गया। शुरुआती फुटेज में यह विस्फोट छोटा लग रहा है। इससे निकलने वाला लावा की चमक 32 किलोमीटर दूर तक दिखी। यह ज्वालामुखी रिहायशी घाटी से बहुत दूर है। सबसे नजदीकी सड़क भी इससे 2.5 किलोमीटर दूर है। ऐसे में इसके कारण किसी इलाके को खाली किए जाने की संभावना कम है।



