142 Views

अयोध्या में अखाड़े की जमीन पर मुस्लिम बना लें मस्जिद: निर्मोही अखाड़ा

अयोध्या। निर्मोही अखाड़े के महंत दिनेंद्र दास ने मुस्लिमों को अयोध्या में ही मस्जिद बनाने का ऑफर दिया है। यह ऑफर उन्होंने प्रयागराज में द्वारका शारदा पीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती की ओर से 21 फरवरी को अयोध्या कूच कर राम मंदिर निर्माण के शिलान्यास के प्रस्ताव और विश्व हिंदू परिषद की दो दिवसीय धर्म संसद के बीच दिया। उन्होंने कहा कि जहां राम जी विराजमान हैं, वहां केवल ढांचा था यह सर्वविदित है। महंत ने कहा कि मामले का हल कोर्ट से निकले इससे पहले हिंदू और मुस्लिम पक्षों को सुलह समझौता कर लेना चाहिए। उन्होंने मुस्लिमों को ऑफर देते हुए कहा कि नगर में स्थित विद्या कुंड के पास 7 बिस्वा पक्का जमीन निर्मोही अखाड़े की है। वह पूरी जमीन अखाड़ा मुस्लिमों को सौंपने को तैयार है, जहां वह मस्जिद बना सकते हैं। महंत दिनेंद्र दास ने पीएम नरेंद्र मोदी से कहा है कि केंद्र सरकार उसका सहयोग करें जिसका वहां मुकदमा चल रहा है। मामले को राजनीति से दूर रखकर काम करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top