132 Views

अमेरिका में हैकर ने पूरे शहर को जहरीला पानी पिलाने की साजिश रची, ऐसे बची जान

अमेरिका में एक हैकर ने हजारों लोगों की जान खतरे में डालने की खौफनाक साजिश रच डाली। एक कंप्‍यूटर हैकर ने फ़्लोरिडा के एक शहर के पानी आपूर्ति संयंत्र को हैक कर पानी में ज़हरीले रसायन मिलाने की कोशिश की है।
अमेरिकी अधिकारियों ने मीडिया से बताया कि एक हैकर ने ओल्डस्मार शहर के वॉटर ट्रीटमेंट सिस्टम को हैक कर लिया। इसके बाद पानी में सोडियम हाईड्रॉक्साइड की मात्रा बढ़ाने की कोशिश की है। उसने सोडिमय हाईड्रॉक्साइड की मात्रा 100 प्रति दस लाख से बढ़ाकर 11100 प्रति दस लाख कर दी. एक कर्मचारी ने वक्‍त रहते इसे देख लिया और इस पूरी कोशिश को नाकाम कर दिया। अब सवाल उठता है कि सोडियम हाईड्रॉक्‍साइड क्‍यों इस्‍तेमाल होता है, तो इसका जबाव है पानी में एसिडिटी रोकने के लिए सोडियम हाईड्रॉक्साइड का कम मात्रा में इस्तेमाल होता है, लेकिन इसकी मात्रा बढ़ने के जान को खतरा हो सकता है। सोडियम हाईड्रॉक्साइड त्वचा और आंखों में जलन पैदा कर सकता है और इससे बाल भी झड़ सकते हैं। यदि कोई इसे निगल लेता है तो इससे मुंह, गले और पेट को नुकसान हो सकता है. उल्टी और चक्कर आने के अलावा डायरिया भी हो सकता है। ये संक्षारक होता है। इस संबंध में ओल्डस्मार शहर के मेयर का कहना है कि कोई बुरा व्यक्ति है जो ये काम कर रहा था। उधर पुलिस भी आरोपी की तलाश में जुट गई है

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top