153 Views

अमेरिका में हैकर्स ने 1.5 लाख सीसीटीवी कैमरे हैक किए

वाशिंगटन: अमेरिका में हैकरों ने कई कंपनियों की सुरक्षा बड़ी सेंध लगा दी। मेडिसन काउंटी जेल के 330 कैमरे हैक कर लिए और अस्पतालों, कंपनियों, पुलिस विभाग, जेल और स्कूलों में लगाए गए 1.5 लाख सीसीटीवी कैमरों की लाइव फीड तक हैक कर ली। इस हैकिंग में टेस्ला और क्लाउडफ्लेयर कंपनियों का डेटा तक हैक कर लिया गया। फुटेज क्लाउड-बेस्ड सिक्योरिटी कैमरा सर्विस देने वाली सिलिकॉन वैली की स्टार्टअप वेरकाडा के सिस्टम को हैक कर हासिल की गई। हैकरों ने महिलाओं के अस्पताल के अंदर की तस्वीरों और वेरकाडा के ऑफिसों के सीसीटीवी फुटेज तक हैक कर लिए। इनमें से कई कैमरे चेहरे को पहचानने की तकनीक का इस्तेमाल करते हैं

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top