भारत- अमेरिका में मानवाधिकार कार्यकर्ता सुशील पंडित की जान को खतरे को लेकर कश्मीरी प्रवासी समूह ने चिंता व्यक्त की और भारत सरकार से साजिश रचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
दिल्ली पुलिस ने तीन दिन पहले साजिश में शामिल या हत्या के लिए कथित तौर पर भेजे गए दो लोगों को दिल्ली से गिरफ्तार किया था।सुशील पंडित एक मानवाधिकार कार्यकर्ता और हाइव कम्युनिकेशंस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।
कश्मीरी समूह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह साजिश पूरे कश्मीरी हिंदू समुदाय पर हुए जुल्मों की याद दिलाती है, जिन्हें कुछ साल पहले नरसंहार के जरिए कश्मीर में उनके पैतृक घरों से निकाल दिया गया। इंडो-अमेरिकन कश्मीर फोरम (आईएकेएफ) ने रविवार को एक बयान में कहा कि पंडित की हत्या की नाकाम कोशिश ने एक बार फिर समुदाय के लोगों के सुरक्षित एवं स्वतंत्र जीवन पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आगे कहा कि हत्या की कोशिश नाकाम करने के लिए आईएकेएफ दिल्ली पुलिस काेे धन्यवाद देता है।



