कनाडा. अमेरिका में एक व्यक्ति रातों रात अरब पति बन गया. जी हां ऐसे ही नहीं, उसकी रातों रात अरबों रुपये की लॉटरी लग गई. अमेरिका के मिशिगन में यह व्यक्ति रहता है. अमेरिका में लाटरी के इतिहास में यह तीसरी सबसे भारी भरकम धनराशि है। मिशिगन लाटरी ने शुक्रवार रात निकाले ड्रा में विजेताओं के टिकटों के नंबर 4, 26, 42, 50 और 60 थे। इन नंबरों में सबसे ज्यादा पैसों का टिकट का नंबर 24 था। विजेता टिकट नोवी के डेट्रॉयट उपनगर में क्रोजर स्टोर से खरीदा गया था। क्रोजर स्टोर की स्थानीय प्रवक्ता ने कहा कि मिशिगन के किसी व्यक्ति के लिए आज का दिन जीवन बदलने वाला साबित हुआ। क्रोजर मिशिगन, मिशिगन के नए अरबपति को बधाई देता है।



