177 Views

अमेरिका में बढ़ सकता है कोरोना से मौत का आंकड़ा


अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी इस बात को माना है। उनका मानना है कि अमेरिका में अगले दो सप्ताह में इस खतरनाक वायरस से मरने वालों की संख्या में बहुत ही वृद्धि हो सकती है।
इसी को देखते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ने देश में सोशल डिस्टेंसिंग गाइडलाइन को अगले 30 अप्रैल तक बढ़ा दिया है। दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हालांकि माना कि 1 जून तक सारी चीजें पटरी पर आ जाएंगी।
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अगर ये देश में कोरोना वायरस से मौत का आंकड़ा एक लाख तक सीमित रहता है तो फिर इसका अर्थ ये है कि हमने इस बीमारी को रोकने के लिए अच्छा काम किया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top