वॉशिंगटन: अमेरिकी सरकार ने रूस के 7 शीर्ष अधिकारियों पर प्रतिबंध लगा दिए हैं, इनमें से कुछ खुफिया अधिकारी भी हैं। जिन्हें रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आलोचक एलेक्सेई नवेलनी को जहर देने के मामले में शामिल समझा जा रहा है। जो बाइडेन प्रशासन के शीर्ष अधिकारी ने कहा कि नवेलनी पर पिछले साल अगस्त में नर्व एजेंट से हमला किया गया था, जिसमें रूस के फेडरल सिक्योरिटी सर्विस के अधिकारी शामिल थे। बताया जा रहा है कि अमेरिका ने ये प्रतिबंध रूस की ओर से नवेलनी की हत्याका प्रयास करने के विरोध में लगाया गया है। उधर रूस ने नवेलनी पर जानलेवा हमले से इनकार किया है। उधर कहा जा रहा है कि जो बाइडेन प्रशासन पिछले प्रशासन के मुकाबले सख्त है। बाइडेन प्रशासन ने न सिर्फ रूस की कड़ी निंदा की है, बल्कि रूस के 7 शीर्ष अधिकारियों पर प्रतिबंध भी लगा दिए हैं।



