अमेरिका के महामारी विशेषज्ञ डॉक्टर ऐन्थॉनी फ़ॉसी ने कहा लॉक डाउन का विरोध करने या अर्थव्यवस्था को खोलने में जल्दी करने पर संक्रमण और उस से होने वाली मौतों की संख्या में और वृद्धि होगी। डॉक्टर फ़ॉसी ने यह भी बताया की अमेरिका कोविड १९ के ख़िलाफ़ कई वैक्सींज़ पर काम चल रहा है और इन वैक्सींज़ पर अग्रणी परीक्षण आगामी पतझड़ या शीत ऋतु के आरम्भ में शुरू हो जाएँगे।



