186 Views

अमेरिका के कैलिफोर्निया में महात्मा गांधी की प्रतिमा तोड़ी

वॉशिंगटन: अमेरिका के कैलिफोर्निया के एक पार्क में लगी महात्मा गांधी की मूर्ति पर तोड़फोड़ की गई। भारत ने इस घटना पर विरोध दर्ज कराया है । वहीं वहां रहे रहे भारतीयों ने स्‍थानीय पुलिस से घटना की जांच कराने की मांग भी उठाई है। विदेश मंत्रालय ने बताया है कि वॉशिंगटन में भारतीय दूतावास ने इस मामले को अमेरिकी विदेश मंत्रालय के सामने यह मामला उठाते हुए जांच की मांग की। कुछ न्‍यूज एजेंसी पर भी इस घटना से जुड़ी खबरें आ रही हैं। इनमें बताया जा रहा है ि‍कि 6 फीट लंबी और करीब 294 किलो वजनी कांसे की प्रतिमा नॉर्दर्न कैलिफोर्निया में डेविस शहर के सेंट्रल पार्क में लगी थी। स्थानीय अखबार डेविस एंटरप्राइज के मुताबिक, गांधी की इस प्रतिमा को टखनों से काटा गया था और आधा चेहरे भी गायब था। पुलिस के मुताबिक, गांधी की टूटी प्रतिमा पार्क के एक कर्मचारी को 27 जनवरी की सुबह मिली थी। डेविस सिटी के काउंसिलमैन लुकस फ्रेरिक्स ने बताया कि गांधी की प्रतिमा को फिलहाल हटा कर सुरक्षित जगह पर रखा गया है और जांच की जा रही है।
असल में गांधी की यह प्रतिमा भारत सरकार की तरफ से डेविस शहर को दी गई थी। इसे शहर में चार साल पहले लगाया गया था।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top