अटलांटा: अमेरिका के जॉर्जिया में तीन अलग-अलग स्पा में गोलीबारी हो गई। इस गोलीबारी में छह एशियाई महिलाओं सहित आठ लोग मारे जाने की खबरें सामने आ रही हैं। इस संबंध में पुलिस ने कहा है कि अटलांटा के उत्तर में स्थित एक सबअर्ब एकवर्थ में एक मसाज पार्लर में चार लोग मारे गए, शहर के ही दो अन्य स्पा में चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार एक 21 वर्षीय संदिग्ध को गिरफ़्तार किया गया है। माना जा रहा है कि तीनों घटनाओं को इसी शख़्स ने अंजाम दिया है। हालांकि अभी तक उसकी मंशा साफ नहीं हो पाई है। पहली शूटिंग की घटना चेरोकी काउंटी के एकवर्थ में स्थित यंग्स एशियन मसाज पार्लर में लगभग शाम 5 बजे हुई (अमेरिकी समयानुसार) पर हुई।



