नई दिल्ली। सोमवार को डब्बू रतनानी का कैलेंडर लॉन्च इवेंट हुआ जिसमें बॉलीवुड से लेकर टीवी तक के सेलेब्स शामिल हुए। सभी ने इस दौरान मीडिया फोटोग्राफर्स के सामने पोज दिए। लेकिन इस दौरान का रेखा का एख वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है और इसे फैन्स बार-बार देख रहे हैं। वीडियो में आप देखेंगे कि पहले रेखा, डब्बू और उनके बच्चों के साथ पोज देती हैं। उसके बाद जब वो अकेले पोज देने जाती हैं और पीछे मुड़कर देखती हैं तो वहां अमिताभ बच्चन की फोटो नजर आती है। उसके बाद रेखा जो रिएक्शन देकर वहां से जाती है उसे देख वहां मौजूद सभी हंसने लगते हैं। वैसे बता दें कि इस दौरान रेखा का ग्लैमरस अवतार देखने को मिला। रेखा ने इस दौरान ब्लैक कलर का आउटफिट पहना है। इसके साथ ही रेखा के ब्लैक बूट्स भी काफी अच्छे लग रहे हैं। कुछ दिनों पहले रेखा और ऐश्वर्या का एक वीडियो काफी वायरल हुआ था। इस वीडियो में आप देखेंगे कि दोनों एक दूसरे का हाथ थामे इवेंट से बाहर आती हैं। आगे बहुत ही प्यारा सीन आता है। दरअसल ऐश्वर्या, रेखा को गाड़ी तक छोड़ने जाती हैं, लेकिन रेखा फिर कहती हैं कि वो पहले ऐश्वर्या को छोड़ने जाएंगी। जिसके बाद ऐश्वर्या उनसे पहले जाने की रिक्वेस्ट करती हैं। फिर रेखा वहां किसी से कहती हैं कि ऐश्वर्या को उनकी गाड़ी तक छोड़ने जाए और फिर खुद गाड़ी में बैठ जाती हैं। ये वीडियो काफी वायरल हुआ था।



