167 Views

अमिताभ बच्‍चन की तबीयत बिगड़ी, होगी सर्जरी

मुंबई- बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की तबीयत बिगड़ी है। इसकी जानकारी खुद अमिताभ बच्‍चन ने अपने ब्लॉग में देते हुए कहा है कि उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं हैं। उनकी सर्जरी होने वाली है। वह इसके आगे लिख नहीं सकते हैं। अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और समय समय पर अपने बारे में जानकारी देते हैं। हालांकि उनके ब्लॉग पर किए गए इस खुलासे से उनके फैंस की चिंता बढ़ गई है। उनका कहना है कि उनकी तबीयत बिगड़ गई है और उन्हें सर्जरी करवानी पड़ेगी. अमिताभ बच्चन द्वारा लिखी गई इसी लाइन ने सबकों को चिंता में डाल दिया है। अमिताभ बच्चन ने ये ब्लॉग 27 फरवरी को लिखा है. अमिताभ बच्चन किस चीज की सर्जरी करा रहे हैं, इसका किसी को पता नहीं है। हालांकि बिग बी लगातार फिल्मों की शूटिंग में व्‍यस्‍त थे। वह फिल्म ब्रह्मास्त्र और चेहरे समेत कई फिल्मों की शूटिंग कर रहे थे. ऐसे में इस खबर ने सबको हैरान कर दिया। इससे पहले अमितताभ बच्‍चन कोरोना संक्रमित हो गए थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top