187 Views

अभी न संभले तो देश भर में फैलेगा संक्रमण: पीएम नरेंद्र मोदी

नई दिल्ली: कोरोना वायरस के संक्रमण के बढ़ते मामलों और वैक्सीनेशन को लेकर मुख्यमंत्रियों के साथ प्रधानमंत्री की एक महत्‍वपूर्ण बैठक हुई। इसमें पीएम मोदी ने कहा कि भारत उन देशों में शामिल है, जहां मृत्‍युदर काफी कम है। मुख्यमंत्रियों की बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत में कोरोना के 96 फीसदी से ज्यादा केस रिकवर हो चुके हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमें कोरोना की दूसरी लहर को रोकना होगा। हमें तेजी से कदम उठाने होंगे। अपने पिछले अनुभवों का इस्तेमाल करते हुए काम करना होगा। कई जिलों में कोरोना का संक्रमण बढ़ा है, जो अब तक सेफ जोन थे। बीते कुछ सप्ताह में 70 जिलों में कोरोना के केसों में 150 फीसदी की बढोतरी हुई है। यदि हम कोरोना संक्रमण को यहां नहीं रोक पाए तो देश भर में फिर से स्थिति खराब हो सकती है और कोरोना केसों में इजाफा हो सकता है। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह चिंता की बात है कि आखिर कुछ इलाकों में टेस्टिंग क्यों कम है? कुछ इलाकों में वैक्सीनेशन क्यों कम हो गया है? यह ऐसा समय है, जब गुड गवर्नेंस की परीक्षा होगी। हमारा आत्मविश्वास अतिआत्मविश्वास में तब्दील नहीं होना चाहिए। हमारी सफलता कोरोना के खतरे को नजरअंदाज करने से बेकार साबित हो सकती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top