149 Views

अनुराग बसु की अगली फिल्म में दिखेगी आदित्य रॉय कपूर और सान्या मल्होत्रा की जोड़ी

मुम्बई। बॉलिवुड में ‘दंगल’ और ‘बधाई हो’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकीं ऐक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा अब मशहूर डायरेक्टर अनुराग बसु की फिल्म में दिखाई देंगी। इस फिल्म में सान्या के साथ आदित्य रॉय कपूर नजर आएंगे। अभी तक इस फिल्म का नाम फाइनल नहीं हुआ है लेकिन फिल्म की ऑफिशल घोषणा हो चुकी है। दोनों ऐक्टर्स ने इस फिल्म के सेट से अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। फोटो के साथ आदित्य ने लिखा है, ‘एक नया सफर शुरू हुआ।’ तस्वीर में आदित्य के साथ सान्या और अनुराग बसु दिखाई दे रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म में सान्या-आदित्य के अलावा अभिषेक बच्चन, राजकुमार राव, फातिमा सना शेख और पंकज त्रिपाठी भी लीड रोल में दिखेंगे। इस डार्क कॉमिडी फिल्म को भूषण कुमार प्रड्यूस कर रहे हैं। ‘बर्फी’, ‘लाइफ इन अ मेट्रो’ और ‘गैंगस्टर’ जैसी सुपरहिट फिल्म दे चुके अनुराग ने फिल्म के बारे में बताया, ‘मुझे बेहद खुशी है कि मैं इतने टैलंटेड ऐक्टर्स के साथ काम कर रहा हूं। इस फिल्म का म्यूजिक मेरे पुराने दोस्त प्रीतम ही देंगे। भूषण कुमार के साथ काम करने की भी मुझे बेहद खुशी है।’ वर्क फ्रंट की बात करें तो ‘बधाई हो’ के बाद सान्या की फिल्म ‘फोटोग्राफ’ रिलीज होने के लिए तैयार है जिसमें वह नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ दिखाई देंगी। वहीं आदित्य रॉय कपूर मल्टीस्टारर फिल्म ‘कलंक’ और ‘सड़क 2’ में काम कर रहे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top