144 Views

अजय देवगन को मिलेगी ऑडी कार!

मुम्बई। कॉफी विद करण के सीजन 6 में सबसे एंटरटेनिंग एपिसोड में से एक अजय देवगन और काजोल का रहा। इस एपिसोड को लोगों ने काफी पसंद किया। खासतौर से उन्हें पहली बार अजय देवगन का फनी साइड देखने को मिला। उन्होंने करण के हर सवाल का इतने बिंदास अंदाज में जवाब दिया था कि कई बार तो खुद करण की बोलती बंद होती दिखी थी। इस सीजन में जितने भी स्टार्स मेहमान बनकर आए, उनमें से बेस्ट अंसर देने वाले को लग्जरी कार ब्रैंड ऑडी की गाड़ी गिफ्ट में दी जानी है। करण का चैट शो जल्द ही खत्म होने वाला है, ऐसे में सीजन्स बेस्ट आंसर को भी सिलेक्ट कर लिया गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो रैपिड फायर राउंड में अजय देवगन के जरिए दिए गए जवाब को सीजन का बेस्ट आंसर चुना गया है।
22 फरवरी 2019 को टीवी पर दिखाए गए कॉफी विद करण 6 के एपिसोड में काजोल और अजय देवगन मेहमान बनकर आए थे। रैपिड फायर के दौरान एक सवाल करण ने अजय से अंधविश्वास को लेकर पूछा था। उनका सवाल था कि ‘अजय किस अंधविश्वास पर विश्वास करने के लिए खुद को गिल्टी मानते हैं।’ इसका जवाब देते हुए अजय ने कहा, ‘मुझे लगता था कि आपकी (करण जौहर) की ‘K’ अक्षर से शुरू होने वाली फिल्में हिट होती हैं, लेकिन ‘काल’ करने के बाद मेरी सोच बदल गई।’ बता दें कि, साल 2005 में आई फिल्म ‘काल’ बॉक्स ऑफिस पर सुपर फ्लॉप फिल्म साबित हुई थी। इस फिल्म को करण जौहर के प्रॉडक्शन हाउस धर्मा प्रॉडक्शन्स और शाहरुख खान के प्रॉडक्शन हाउस रेड चिलीज ने प्रड्यूस किया था।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top