171 Views

अक्षय कुमार अस्‍पताल में हुए भर्ती, हुआ था कोरोना पॉजिटिव

मुंबई। कोरोना संक्रमित हुए अक्षय कुमार को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। फिल्म इंडस्ट्री के लोग लगातार कोविड-19 के शिकार हो रहे हैं। अब तक रणबीर कपूर, कार्तिक आर्यन, मनोज बाजपेयी, आर. माधवन, परेश रावल, आलिया भट्ट और आमिर खान पहले ही कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। कुछ दिन पहले ही अक्षय कुमार को कोरोना हुआ है। अक्षय कुमार ने बीते रविवार को ही अपने कोरोना पॉजिटिव होने की खबर सोशल मीडिया पर शेयर की थी। बेहतर इलाज के लिए उन्हें सेंट्रल मुंबई के हीरानंदानी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। कल शाम 5 बजे ही अक्षय कुमार को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अक्षय कुमार ने बीते रविवार को अपने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी देते हुए एक ट्वीट किया था।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top