93 Views

यूक्रेन को रूस ने घेरा, अमेरिका भेज रहा जंगी जहाज

वोरोनेक (पूर्वी यूरोप)। यूक्रेन सीमा के पास मामला गरमा गया है। रूस ने अपनी सैन्‍य ताकत बढ़ा दी है। बताया जा रहा है कि रूस ने यूरोप से लगे यूक्रेन को चारों तरफ से घेर लिया है। जर्मनी की अपील के बाद भी रूस ने डोनबास के वोरोनेक और क्रासनोडर में तैनात की गई तोपों को पीछे नहीं किया है। ऐसे में पूरे यूरोप में हाई अलर्ट जैसे हालात हैं। वहीं दूसरी ओर अमेरिका ने भी काला सागर में अपने दो जंगी जहाज भेजने वाला है। खुफिया समूह द कंफ्लिक्ट इंटेलिजेंस के एक विश्लेषण के मुताबिक माना जा रहा है कि क्षेत्र में साइबेरिया की तरफ से दूर से आने वाले सैन्य वाहनों के काफिले तेजी से बढ़े हैं। रूस ने पूर्वी डोनबास के वोरोनेक और क्रासनोडर में हजारों सैनिक टैंक और मिसाइलें तैनात कर दी हैं। इसके अलावा स्थानीय स्तर पर रूसी समर्थकों वाले डोनेट्स्क और लुहान्स्क क्षेत्र में भी रूस ने विद्रोह भड़काने की तैयारी कर रखी है। सैटेलाइट व सोशल मीडिया में आई तस्वीरें बताती हैं कि पूरे विवादित इलाके में रूस ने यूक्रेन को घेर लिया है। यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की ने शुक्रवार शाम को सीमाई क्षेत्रों का दौरा भी किया। पूर्वी यूरोप के जिस विवादित क्षेत्र (डोनबास) में रूस ने सेना तैनात की है वहां 2014 से रूसी समर्थक अलगाववादियों का कब्जा है। यूरोपीय संघ (ईयू) और अमेरिका ने इस घेराबंदी पर चिंता जताई है। वहीं अमेरिका ने अपने जंगी जहाज बोसफोरस के रास्ते भेजने के लिए तुर्की से अनुमति मांगी है। तुर्की ने पुष्टि की है कि अमेरिका के जहाज 14 और 15 अप्रैल को इस समुद्री रास्ते से गुजरेंगे। क्षेत्र में अमेरिकी जहाजों के आने के बाद यहां तनाव और बढ़ने की आशंका है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top