मुंबईः बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार को खराब स्वास्थ्य के कारण अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। उन्हें मुंबई के हिंदुजा अस्पताल ले जाया गया। हालांकि बताया जा रहा है कि सामान्य जांच के लिए उन्हें भर्ती किया गया है। इसकी जानकारी उनकी पत्नी अभिनेत्री सायरा बानो ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी। आपकों बता दें कि बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा सायरा बानो और दिलीप कुमार बॉलीवुड के प्यार की मिसाल सालों से दी जाती है। उन्होंने कहा कि दिलीप कुमार के स्वास्थ्य कारणों के चलते हम यहां रूटीन चेकअप के लिए आए हैं। ईश्वर की कृपा से हम जल्द ही सुरक्षित अपने घर वापस जाएंगे। हाल में ही दोनों ने अपनी 54 वीं शादी की सालगिरह नहीं मनाई। कोरोना वायरस के चलते दिलीप कुमार के दो छोटे भाईयों का इंतकाल हो गया, जिसके चलते दोनों ने यह फैसला लिया।
71 Views