106 Views

बैंक लोन के बदले सेक्स की मांग, महिला ने जमकर चखाया मजा

बेंगलुरु। कर्नाटक के दावणगेरे से हैरान कर देने वाले वीडियोज सामने आए हैं। इन वीडियो में एक महिला एक शख्स की जमकर पिटाई कर रही है। कभी वो उसे डंडे से पीटती है तो कभी थप्पड़ लगाती है। ये शख्स उस महिला के आगे गिड़गिड़ाता हुआ नजर आता है। ये व्यक्ति डीएसएलएफ बैंक का मैनेजर है और इसका नाम देवइया है।

दरअसल महिला को लोन चाहिए था, लेकिन इस शख्स ने महिला से बैंक लोन देने के लिए अजीब मांग रख दी। बैंक मैनेजर ने ऋण की मंजूरी के बदले महिला से सेक्स की मांग की। मैनेजर ने 2 लाख रुपए के लोन की मंजूरी के बदले में महिला से मांग की कि उसे उसके साथ सेक्स करना होगा। इस पर महिला नाराज हो गई और उसने बैंक प्रबंधक की जमकर पिटाई कर दी। महिला ने बैंक मैनेजर की सार्वजनिक रूप से पिटाई की। लोगों ने बैंक प्रबंधक की इस पिटाई का वीडियो बना लिया। महिला काफी देर तक उसकी पिटाई करती रही। महिला ने पहले मैनेजर को अपने घर बुलाया और उसके बाद उसे बाहर खींचकर उसकी पिटाई की। बाद में महिला ने उसे पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top