मुंबई,7 जुलाई। हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार अब हमारे बीच नहीं रहे। बुधवार को 98 साल की उम्र में ट्रेजडी किंग ने हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। उनके जाने से हिंदी सिनेमा के एक युग का अंत हो गया है। दिलीप कुमार लंबे समय से बीमार चल रहे थे। दिलीप कुमार के निधन के बाद से टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी।
लीजेंड बॉलीवुड एक्टर और ट्रेजडी किंग दिलीप कुमार का बुधवार सुबह अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन से उनके फैंस शोक में डूब गए। बॉलीवुड सहित देश और विदेश की विभिन्न शख्सियतों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।सोशल मीडिया पर दिलीप कुमार को श्रद्धांजलि दी जा रही है। दिलीप कुमार के अंतिम दर्शन करने कई सेलेब्स पहुंचे।
दिलीप कुमार को मुंबई के जुहू कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। दिलीप कुमार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। दिलीप कुमार के जाने से सायरा बानो पर दुखों का सैलाब टूट पड़ा। सायरा बानो ने नम आंखों से दिलीप कुमार को कब्रिस्तान जाकर अंतिम विदाई दी।
दिलीप कुमार के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में मातम पसरा है। सेलेब्स दिलीप कुमार की श्रद्धांजलि देते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर रहे हैं। अमिताभ बच्चन, अजय देवगन, सनी देओल जैसे बड़े सितारों ने ट्रेजडी किंग के निधन पर शोक व्यक्त किया है। पीएम मोदी, राजनाथ सिंह और राहुल गांधी ने भी दिलीप कुमार के निधन पर दुख जताया है।
92 Views