87 Views

दोस्त ने की मॉडल की हत्या, सूटकेस में बरामद हुआ शव

मुंबई। सोमवार सुबह मुंबई के मलाद के पास एक 20 साल की लड़की मानसी दीक्षित का शव बैग में बरामद हुआ। स्थानीय लोगों को ये बैग मिला, जिसमें लड़की का शव था। पुलिस ने इस मामले में 20 साल के छात्र मुजम्मिल इब्राहिम को गिरफ्तार कर लिया है, जो हैदराबाद में पढ़ता है और मुंबई आया था। लड़की की पहचान छात्र और एक मॉडल के रूप में हुई है। लड़की राजस्थान की बताई जा रही है। पुलिस आगे की जांच में जुट गई है। लड़की की सोशल मीडिया पर आरोपी से मुलाकात हुई थी। रविवार दोपहर को दोनों आरोपी के अंधेरी अपार्टमेंट में मिले थे और जहां दोनों के बीच बहस हो गई। इस दौरान छात्र ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया और उसकी मौत हो गई।

इसके बाद उसने लड़की के शव को कथित तौर पर सूटकेस में भरा और अंधेरी से मलाद तक के लिए कैब की और यहां झाड़ियों में सूटकेस फेंक दिया और वहां से निकल गया। कैब ड्राइवर ने पुलिस को फोन किया और बताया कि उसने आरोपी को सूटकेस फेंकते हुए देखा और वो रिक्शे से निकल गया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उसका शव बरामद किया। शव के गले में रस्सी बंधी हुई थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से रिक्शे का पता लगाया और आरोपी को गिरफ्तार किया। डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस संग्रामसिंह निशंदर ने ‘हिंदुस्तान टाइम्स’ को बताया कि हत्या से संबंधित आईपीसी की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है और आरोपी ने गुनाह कबूल कर लिया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top