99 Views

दिव्यांका त्रिपाठी के Ex शरद मल्होत्रा अब किसके साथ खा रहे हैं मोहब्बत की कसमें

मुम्बई। छोटे परदे की सबसे बड़ी स्टार दिव्यांका त्रिपाठी के Ex बॉय फ्रेंड शरद मल्होत्रा फिर से मोहब्बत की नई कहानी लिख रहे हैं। एक समय था जब टीवी की इस जोड़ी (दिव्यांका-शरद) को एक साथ खूब पसंद किया जाता था। बाद में न जानें इस जोड़ी को किसकी नजर लग गई कि इनका प्यार पूरी तरह खत्म हो गया। दिव्यांका शरद के साथ शादी करना चाहती थीं, लेकिन शरद के मन में कुछ और ही चल रहा था। खबरों की मानें तो शरद की जिंदगी में फिर से मोहब्बत का आगाज हुआ है। इन दिनों वह दिल्ली वाली गर्लफ्रेंड के साथ प्यार की नई कहानी लिखने में बेहद बिजी हैं। खबर तो यह भी है कि इस बार मामला शादी तक पहुंच गया है। शरद की दिल्ली वाली गर्लफ्रेंड पेशे से फैशन डिजाइनर हैं, उनका नाम है रिप्सी भाटिया है। इन दिनों बॉलिवुड के गलियारों में छोटे परदे के शरद की नई मोहब्बत की चर्चा जोरों पर है।
खबरों की मानें तो फिलहाल शरद रिप्सी को डेट कर रहे हैं, लेकिन जल्द भी शादी का वादा भी किया है। शरद और रिप्सी की यह शादी मुंबई में होने की प्लानिंग है। हालांकि इस शादी को लेकर अब तक किसी तरह की कोई आधिकारिक घोषणा किसी परिवार या दोस्त ने नहीं की है, लेकिन आपसी चर्चे में इस जोड़ी की शादी जमकर हो रही है। दिव्यांका के साथ 7 साल तक रहे शरद ने अचानक ब्रेकअप कर लिया और इसके तुरंत बाद ही साल 2015 में दिव्यांका ने टीवी ऐक्टर विवेक दहिया संग शादी कर ली। इधर दिव्यांका से ब्रेकअप के बाद शरद का दिल एक बार फिर से धड़का और इस बार Spiltsvilla कंटेस्टेंट पूजा बिष्ट संग शरद ने फिर से मोहब्बत की कसमें खाईं। शायद कुछ समय बाद शरद का मन पूजा से भी ऊब गया था और उन्होंने इस रिश्ते को 2 साल के भीतर ही खत्म कर दिया था। पूजा ने ब्रेकअप के बाद शरद पर कई आरोप भी लगाए, पूजा ने कहा था, ‘शरद ने 6 महीने पहले से ही अजीब बर्ताव करना शुरू कर दिया था। वह अचानक से दिलचस्पी खोने लगे थे। मुझे लगा कि काम के तनाव की वजह से वह इस तरह का बर्ताव कर रहे हैं, मुझे ऐसा कतई नहीं लगा था कि वह हमारा रिश्ता खत्म करने की प्लानिंग कर रहे थे। कुछ महीने पहले मुझे पता चला कि वह इन दिनों किसी और लड़की से मिल रहे हैं।’ वैसे पूजा की इस बात को शरद ने सिरे से खारिज कर दिया था।
अब देखना होगा कि नई गर्लफ्रेंड रिप्सी संग शरद का रिश्ता शादी तक पहुंच पाएगा या नहीं। शादी का सुनते ही रिश्ता तोड़ने वाले शरद सीरियल मुस्कान में नजर आ रहे हैं। इससे पहले वह ‘बनूं में तेरी दुल्हन’, ‘भारत का वीर पुत्र: महाराणा प्रताप’, ‘कसम तेरे प्यार की’ जैसे सीरियल में नजर आ चुके हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top