74 Views

तकनीकी खामियों के चलते इसरो का मिशन हुआ फेल

नई दिल्ली, 12 अगस्त। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) द्वारा लांच किया गया जीएसएलवी एफ10 मिशन फेल हो गया है। इसरो ने आज सुबह 5.43 बजे सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र, श्रीहरिकोटा से अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट, EOS-03 लॉन्च किया था लेकिन तकनीकी कारणों से यह सफल नहीं हो सका। इसरो ने बताया कि क्रायोजेनिक चरण में एक तकनीकी खामी के कारण मिशन पूरा नहीं किया जा सका।
इसरो ने ट्वीट किया, “GSLV-F10 का प्रक्षेपण आज निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भारतीय समयानुसार 05:43 बजे पर हुआ। पहले और दूसरे चरण का प्रदर्शन सामान्य रहा। हालांकि, क्रायोजेनिक अपर स्टेज इग्निशन तकनीकी खामी के कारण नहीं हो सका। उद्देश्य के अनुसार मिशन को पूरा नहीं किया जा सका।”
आपको बता दें कि EOS-03 एक अत्याधुनिक फुर्तीली अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट है जिसे जीएसएलवी एफ 10 (GSLV-F10) द्वारा जियोसिंक्रोनस ट्रांसफर ऑर्बिट में रखा जाना था। इसके बाद, उपग्रह अपने ऑनबोर्ड प्रोपल्सन सिस्टम का उपयोग करके अंतिम भूस्थिर कक्षा ( Geostationary orbit) में पहुंच जाता। इस उपग्रह की विशेषता यह है कि यह किसी भी पूर्व निर्धारित क्षेत्र की रियल टाइम इमेज भेजने में सक्षम है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top