वॉशिंगटन। कभी कभी बड़े अपराध करने वाले भी सजा नहीं पाते, वहीं कई बार छोटा सा अपराध करने पर जिंदगीभर जेल में काटनी पड़ जाती है। इसका उदाहरण अमेरिका में देखने को मिला है। फरवरी 2000 में गिरफ्तार गूऐ फ्रेंक नाम के एक व्यक्ति ने दो शर्ट चोरी कर ली थी। इसके लिए उसे बीस साल की सजा दी गई। मामूली अपराध में लंबे समय से सजा काट रहे लोगों को रिहा करने के लिए लुइसियाना में ‘द इनोसेंस प्रोजेक्ट न्यू ऑरलियन्स’ नाम का अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत बीस साल बाद फ्रैंक को रिहा किया गया है। इस घटना को लेकर एक बार फिर से अमेरिका में अश्वेत लोगों पर अत्याचार को लेकर बहस शुरू हो गई है। डेली मेल की खबर के अनुसार, 67 वर्षीय फ्रैंक एक आदतन अपराधी है। सैक्स फिफ्थ एवेन्यू से शर्ट चोरी करने से पहले फ्रैंक को 36 बार गिरफ्तार किया गया था। उस पर चोरी और कोकीन रखने जैसे आरोप लगे थे। 1990 के दौर में उसे तीन साल की सजा भी सुनाई गई थी। वर्ष 2000 में जब पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया तो उस पर 500 डॉलर से कम राशि के सामान की चोरी करने का आरोप लगाया गया।
73 Views