104 Views

अमेरिका में सशस्त्र गतिरोध समाप्त, 11 हिरासत में

वेकफील्ड, 5 जुलाई। अमेरिका की मैसाचुसेट्स स्टेट पुलिस ने कहा कि शनिवार को हथियारों से लैस लोगों के एक समूह और पुलिस के बीच शुरू हुआ गतिरोध खत्म हो गया है तथा अब तक 11 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। गतिरोध शुरू होने पर कुछ इलाकों में लोगों को घरों से बाहर नहीं निकलने का आदेश जारी करना पड़ा। पुलिस ने बताया कि दो संदिग्धों को अस्पताल में भर्ती किया गया लेकिन इनका गतिरोध से कोई लेना-देना नहीं है। इन्हें पहले की स्थिति की वजह से अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने कहा कि 11 संदिग्धों को एक घंटे के गतिरोध के बाद हिरासत में ले लिया गया, जिसके कारण इंटर स्टेट हाईवे 95 को आंशिक रूप से बंद कर दिया गया था।
अधिकारियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गतिरोध शनिवार तड़के शुरू हुआ, जब पुलिस ने इंटरस्टेट हाइवे 95 पर दो कारों की गति कम होते और उन्हें सड़क किनारे खड़ी होते देखा। दोनों कारों की लाल बत्ती जल रही थी। मास स्टेट पुलिस कर्नल क्रिस्टोफर मैसन ने कहा कि सैनिकों जैसी ड्रेस पहने आठ से 10 लोग बंदूक और पिस्तौल के साथ थे। पुलिस ने कहा, ‘‘संदिग्ध लोगों ने अपने हथियार सौंपने और अधिकारियों के आदेश का पालन करने से इनकार करते हुए दावा किया कि वे एक ऐसे ग्रुप से हैं जो कानून को नहीं मानता है।’ इस गतिरोध के चलते वेकफील्ड में ‘इंटरस्टेट-95′ हाइवे के एक हिस्से को बंद करना पड़ा, जिससे ट्रेफिक ब्लॉक हो गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top