100 Views

अजय देवगन की ‘तानाजी’ में शिवाजी बनेंगे सलमान खान

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग कहे जाने वाले अभिनेता सलमान खान ने हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म भारत की शूटिंग पूरी की है और वह विवादित रियलिटी शो बिग बॉस को लेकर भी व्यस्त हैं। उधर खबर है कि सलमान खान एक बार फिर अभिनेता अजय देवगन की फिल्म में नजर आएंगे। दोनों फिल्म हम दिल दे चुके सनम में नजर आ चुके हैं। बता दें कि आज देवगन इस समय फिल्म तानाजी की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म में वह मराठा साम्राज्य के सेनापति सूबेदार तानाजी मालुसरे की भूमिका निभाएंगे, जो 17वीं सदी में मराठा साम्राज्य के संस्थापक भी थे। 29 नवंबर 2019 को रिलीज होने वाली इस फिल्म में सलमान खान अहम भूमिका निभाने जा रहे हैं।

सूत्रों की मानें तो सलमान खान फिल्म में छत्रपति शिवाजी की भूमिका निभाएंगे। मुगलों और मराठों के युद्ध पर बनी इस फिल्म में सलमान का रोल कैमियो होगा या फुल फ्लेजड ये अभी साफ नहीं हुआ है। हालांकि अजय देवगन संग दोस्ती की वजह से सलमान इस प्रोजेक्ट में साथ आ रहे हैं। अजय देवगन को इस फिल्म में नामचीन सितारों का साथ मिल रहा है। सलमान खान के अलावा बॉलीवुड के नवाब सैफ अली खान भी इस फिल्म में होंगे। सैफ अली खान औरंगजेब के सेनापति का रोल प्ले कर रहे हैं। वे अपने हिस्से की शूटिंग भी इन दिनों शुरू कर चुके हैं। अजय देवगन एक दमदार एक्टर हैं और उनके लिए किसी भी रोल को निभाना बिल्कुल भी मुश्किल नहीं होगा। इस फिल्म में भी अजय देवगन तानाजी मालसुरे के किरदार में नजर आने वाले हैं। बता दें कि मालुसरे मराठा साम्राज्य में एक सेनापति थे। छत्रपति शिवाजी महाराज उनपर बेहद विश्वास करते थे। वह शिवाजी के प्रति इतने वफादार थे कि अपने बेटे की शादी छोड़कर युद्ध में चले गए। मराठा साम्राज्य के प्रसिद्ध योद्धाओं में से तानाजी का नाम सबसे पहले आता था।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top